न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में ब्राजील और मोरक्को के बीच फुटबॉल मुकाबला शुरू हो गया है। स्टेडियम के बाहर से मीडिया सेंटर तक प्रशंसकों की भारी भीड़ देखी गई, जो भीषण गर्मी के बावजूद उत्साहित थी। ब्राजील और मोरक्को दोनों टीमों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भर गया था। प्रशंसक अपनी-अपनी टीमों को लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह मुकाबला पांच बार की चैंपियन ब्राजील और गत विश्व कप की सेमीफाइनलिस्ट मोरक्को के बीच खेला जा रहा है। स्टेडियम में माहौल बेहद ऊर्जावान बना हुआ है।