जर्मनी की राजधानी बर्लिन में प्राइड परेड के बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर भारी भीड़ के बीच घुस गई और कई लोगों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, लगभग 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटनाunLPACLSP घटना के बाद वाहन को मौके पर ही लावारिस छोड़ दिया गया था। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश के लिए एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षा बल इलाके में गहन तलाशी ले रहे हैं। फिलहाल इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।